नौतनवा–स्व० पंडित रामविलास दुबे की मनायी गयी 10 वी पुण्यतिथि,भंडारा, कंबल वितरण

नौतनवा--स्व० पंडित रामविलास दुबे की मनायी गयी 10 वी पुण्यतिथि,भंडारा, कंबल वितरण

नौतनवा--स्व० पंडित रामविलास दुबे की मनायी गयी 10 वी पुण्यतिथि,भंडारा, कंबल वितरणनौतनवा–स्व० पंडित रामविलास दुबे की मनायी गयी 10 वी पुण्यतिथि,भंडारा, कंबल वितरण
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्वर्गीय पंडित रामविलास दुबे की आज शुक्रवार को दसवी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा गनवरिया में आयोजित स्वर्गीय पंडित रामविलास दुबे की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आज एक भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब छ टोले के सैकड़ो की संख्या में लोग शरीक होकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
श्रद्धांजलि सभा में सर्व प्रथम स्वर्गीय पंडित रामविलास दुबे के सुपुत्र राम अधार दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी तथा उनके पौत्र विकास दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नौतनवा राम अधार दुबे ने गनवारिया गांव के करमहिया, शेख फरेना, महुअवा, अरघा,केवटलिया टोले के करीब 200 गरीब,निरीह असहाय वृद्ध महिला,पुरुषों मे कंबल वितरित करते हुए कहा कि पिता जी हमेशा जरुरत मंद लोगो की सेवा करते रहे उन्हीं की याद मे उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रत्येक पूर्णतिथि पर भंडारा और कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है, जो हमेशा चलता रहेगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से अनिल दुबे, विकास दुबे, अतुल त्रिपाठी, बाबूराम यादव सहित दर्जनो लोग रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे