अब बेटियां जुल्म अत्याचार नहीं सहेंगी— रमाकांती त्रिपाठी

अब बेटियां जुल्म अत्याचार नहीं सहेंगी--- रमाकांती त्रिपाठी

अब बेटियां जुल्म अत्याचार नहीं सहेंगी— रमाकांती त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को शत प्रतिशत धरातल पर लाने के लिए संकल्पित कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने नौतनवा विधानसभा के प्रत्येक इंटर कॉलेजों, जूनियर हाई स्कूलों में विशेष रूप से कार्यक्रम कर लड़कियों को जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में बरगदवा और नौतनवा इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के साथ साथ उन्होंने लड़की हूँ लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम के तहत लड़कियों से सीधे बातचीत किया, और कहां की अब बेटियां जुल्म अत्याचार नहीं सहेंगी, हम बेटियों को अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है, लड़ना है।
रमाकांती ने कहा कि भारत की आबादी महिलाओं की है, लेकिन महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल पा रहा है । हम बेटियों को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। राजनीत हो खेल हो शिक्षा हो नौकरी हो इन सभी स्थानों पर हमें आधे का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के बच्चियों की समस्याओं को भी सुना और कहां की बहन प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं उसे ध्यान में रखते हुए हम सभी को कार्य करना है।
बता दें कि नौतनवा विधानसभा की कांग्रेस नेत्री समाजसेवी रमाकांती त्रिपाठी ने विभिन्न कार्यक्रम कर महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ते हुए उन्हे जागरूक कर रही हैं।
इस अवसर पर रीना, लक्ष्मी, ऊर्मिला , वसीम, सपना, सुधा, सावित्री, फातिमा, बबिता, सरिता, खुश्बू, नमिता निशा ,महमूद खान, राजू आदि कांग्रेस के पदाधिकारी समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे