महाराजगंज- सहारा में जमा कर्ताओं के पैसे को लेकर कांग्रेसी उतरे सड़क पर
महाराजगंज- सहारा में जमा कर्ताओं के पैसे को लेकर कांग्रेसी उतरे सड़क पर
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
कांग्रेस पार्टी के महाराजगंज कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं भावी उम्मीदवारो के साथ एक बैठक संपन्न हुआ।
आज मंगलवार को हुए बैठक में गरीब, निरीह एवं किसानो की गाड़ी कमाई जो राष्ट्रीय सहारा बैंक में जमा था उसको लेकर चिंता जताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर गए और कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सहारा में जमा पैसा निकालकर जमाकर्ताओं को वापस करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गए और महामहिम को संबोधित एडीएम को एक मांग पत्र सौपा। जिसमे जमाकर्ताओ के पैसे को वापस करने की मांग किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने किया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा जिला प्रभारी दिलीप निषाद अनु. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व विचार विभाग की प्रदेश महा सचिव रमाकांती त्रिपाठी एडवोकेट 316 नौतनवा विधान सभा, नगरअध्यक्ष अकील शेख़, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव बिधीनारायण वर्मा, पनियरा पुनवासी यादव,गोपाल शाही, वीरेन्द्र ,गामा प्रसाद , राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम समापन के बाद कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि अगर शीघ्र जमा कर्ताओं का पैसा सरकार ने वापस नहीं किया तो सिर्फ नेताओं के दिशा निर्देश पर इस आंदोलन को तहसील स्तर तक ले जाया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





