महाराजगंज- सोनौली में सरकार के विभिन्न योजनाओं का देखा गया सीधा प्रसारण

महाराजगंज- सोनौली में सरकार के विभिन्न योजनाओं का देखा गया सीधा प्रसारण

महाराजगंज- सोनौली में सरकार के विभिन्न योजनाओं का देखा गया सीधा प्रसारणमहाराजगंज- सोनौली में सरकार के विभिन्न योजनाओं का देखा गया सीधा प्रसारण
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के संचालन का सीधा प्रसारण आज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में देखा गया।

आज मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को विभिन्न किस्तो की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण एवं एवं प्रदेश के 7 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सहित नगर निगम अयोध्या एवं मथुरा के कार्यालय भवनों का डिजिटल माध्यम से शिलान्यास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 58903 लाभार्थियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भी हस्तांतरण किया गया। जिसका सीधा प्रसारण आज मंगलवार की शाम को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सोनौली के परिसर में
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव के उपस्थिति में एक टीवी लगाकर सीधा प्रसारण देखा गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, व्यापारी, लाभार्थी, सभासद एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे