महाराजगंज- हैकर्स गैंग का खुलासा दो सहयोगी गिरफ्तार– एसपी

महाराजगंज- हैकर्स गैंग का खुलासा दो सहयोगी गिरफ्तार-- एसपी

महाराजगंज- हैकर्स गैंग का खुलासा दो सहयोगी गिरफ्तार– एसपी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज का साइबर सेल और निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने हैकर्स की मदद कर रहे एक गैंग का आज खुलासा किया है। यह गैंग नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके जरिए पैन कार्ड, सिम कार्ड हासिल कर बैंक में खाता खोलकर साइबर हैकरों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इस गैंग से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । इनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है।
बता दे की जिले की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले में एक ग्राहक सेवा केंद्र चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सेवा केंद्र के दो लोगों को पकड़ा और इस गिरोह का खुलासा किया।
पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक धर्मेंद्र चौधरी के साथ मिलकर नेपाली नागरिकों को धन का प्रलोभन देकर उनके फर्जी आधार कार्ड बनाते हैं। जिसके बाद उसी आधार कार्ड से सिम कार्ड और पैन कार्ड भी बनवाकर फर्जी तरीके से बैंक में खाता खोलते हैं। फिर बैंक में इन खातों को वो झारखंड सहित बाकी राज्यों में फैले हैकरों को उपलब्ध कराते थे। जिसके बदले में उन्हें काफी मोटी कीमत मिलती थी।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारो को बताया कि पकड़ा गया गैंग नेपाली नागरिकों को 5 हजार रुपए देकर फर्जी तरीके से उनका आधार कार्ड बनाते थे, जिसके बाद पैन कार्ड बनवाकर बैंक उनके खाते खुलवाए जाते थे और उन खातों की डिटेल हैकर्स की दी जाती थी। जिसके जरिए हैकर्स लाखों की ठगी का काम करते थे। पूछताछ में इस गैंग के कई अन्य सदस्यों का नाम भी सामने आया है जिनकी तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे