पंजाब के मुख्यमंत्री का हियुवा ने फूंका पुतला, कांग्रेस के विरोध में लगाए नारे

पंजाब के मुख्यमंत्री का हियुवा ने फूंका पुतला, कांग्रेस के विरोध में लगाए नारे
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग को पंजाब के पियारेना गांव के पास कुछ लोगो ने फ्लाईओवर को जाम कर दिया था। जिसके कारण उन्हे बीस मिनट तक जाम फसे रहना पड़ा।
उक्त मामले को लेकर आज हियुवा ने आक्रोश जताते हुए नौतनवा के गांधी चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे लगाए और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
आज गुरुवार की दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे के नेतृत्व में हियुवा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी चौक पर एकत्रित होकर पंजाब के मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
इस मौके पर श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की हत्या कराने के लिए उन्होंने एक षड्यंत्र के तहत फ्लाईओवर पर जाम करा दिया। उनकी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए । जब घटनास्थल से बॉर्डर की दूरी मात्र 30 किलोमीटर थी।
श्री पांडे ने यह भी कहा कि इस घटना से हिंदू युवा वाहिनी के लोग काफी आक्रोशित है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।