नौतनवा- रेवेन्यू बार एसोसिएशन, राजेश अध्यक्ष अजय मंत्री, नागेंद्र शुक्ला संयुक्त मंत्री चुने गए

नौतनवा- रेवेन्यू बार एसोसिएशन, राजेश अध्यक्ष अजय मंत्री, नागेंद्र शुक्ला संयुक्त मंत्री चुने गए

नौतनवा- रेवेन्यू बार एसोसिएशन, राजेश अध्यक्ष अजय मंत्री, नागेंद्र शुक्ला संयुक्त मंत्री चुने गए

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:

नौतनवा तहसील अंतर्गत रेवेन्यू बार एसोसिएशन 2022 के चुनाव में भारी गहमागहमी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 67 अधिवक्ताओं ने मतदान कर मतदाता सूची के अनुसार सत प्रतिशत मतदान किया।

मतदान के तुरंत बाद चुनाव अधिकारी रेयाज अहमद, वीरेंद्र पांडे तथा सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी साधु शरण मिश्र को 3 मतों से पराजित कर विजय घोषित हुए घोषित किए गए। इसके अलावा मंत्री पद पर अजय कुमार यादव ने अपने निकटतम बीरेन्द्र नाथ पांडे 4 मतों से शिकस्त दी। बताया जाता है कि संयुक्त मंत्री पद पर नागेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट ने इस चुनाव प्रक्रिया में सर्वाधिक 58 मत पाकर विजई घोषित किए गए। इसके अलावा इसी पद पर अमरीश मोर्या को भी चुना गया है। सतपाल सिंह राजपाल विजई घोषित हुए ।

बता दे की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार शुक्ला पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुने गए अधिवक्ताओ को सभी अधिवक्ताओं ने सभी को फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दिया । बधाई देने वालों में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी राकेश त्रिपाठी मुन्ना, हबीब खान साजिद अली शिव शंकर पांडे जगनारायण विश्वकर्मा जितेंद्र कुमार राजेश चौधरी विभूति यादव अखिलेश उपाध्याय योगेंद्र लाल श्रीवास्तव संजय कुमार सोनी हरिलाल राही मनोज सिंह मुकेश पाठक महेंद्र तिवारी रियाज खान धर्मेंद्र त्रिपाठी अहमद रजा अंसारी सचिन जायसवाल मोहम्मद इदरीश रविंद्र त्रिपाठी रामसुमेर अशोक तिवारी रवि कुमार मिश्र सहित तमाम लोगो ने बधाई दिया है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे