गहमागहमी के बीच नौतनवा तहसील में अधिवक्ताओं का मतदान जारी
गहमागहमी के बीच नौतनवा तहसील में अधिवक्ताओं का मतदान जारी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष पद के लिए नौतनवा तहसील परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में
मतदान चल रहा है। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है।
अध्यक्ष पद के लिए साधु शरण मिश्र, विभूति प्रसाद यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा महामंत्री अजय कुमार यादव, वीरेंद्र पांडे, शमसुद्दीन खॉ, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुणेश कुमार आशीष श्रीवास्तव। संयुक्त मंत्री पद के लिए अमित कुमार सिंह, अमरीश मौर्य, नगेंद्र शुक्ल चुनाव मैदान में हैं।
मतदान आज शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ है । अब तक अब तक 40 अधिवक्ता मतदान कर चुके हैं। बार एसोसिएशन नौतनवा के कुल 67 अधिवक्ता मतदाता है।
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तहसील में पूरा गहमागहमी का माहौल है। पुलिस भी पूरी तरह से चौकन्ना है।
चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह और रियाज अहमद सुरेंद्र सिंह वीरेंद्र नाथ पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि मतदान 3:00 तक चलेगा। इस बीच जो भी अधिवक्ता मतदान कैंपस में पहुंच जाएंगे वह मतदान कर सकेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





