महाराजगंज हियुवा जिलाध्यक्ष को पशु तस्करों ने हत्या करने की दी धमकी
महाराजगंज हियुवा जिलाध्यक्ष को पशु तस्करों ने हत्या करने की दी धमकी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष महाराजगंज ने पशु तस्करों पर अपनी हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आज पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
नरसिंह पांडे ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रार्थी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दर्जनों गौ- तस्करो, बलात्कारियों, महापुरुषों व साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने का कार्य किया। जिससे क्षुब्द होकर नेपाल निवासी पशु तस्कर मेरे कार्यालय का रेकी कर मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । श्री पांडे ने लिखा है कि परसामलिक थाना क्षेत्र के एक पशु तस्कर को उसके नेपाल के गिरोह के लोगो के साथ 2016 में जेल भिजवा दिया था और वह तभी से लगातार मुझे धमकी दे रहा है।
श्री पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





