आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत 3 झुलसे, सभी का हो रहा इलाज
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 3 झुलसे, सभी का हो रहा इलाज
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: महराजगंज जनपद में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद अचानक हवा के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश होने से ठंड में इजाफा हुआ है जबकि देर शाम तक बारिश होती रही।
निचलौल के बजहां और कैमा में बुधवार की दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर, एक किसान और एक महिला तथा ग्राम सभा सुकरहर निवासी रक्षा चौधरी (55) गांव के दक्षिण मधवलियां रेंज की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही
तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है।
सूचना के मुताबिक आज ग्राम सभा बजहा में गांव के पास एक फील्ड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए बच्चे एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर प्रिंस चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद नूर हसन, सदरे आलम और फाजिल हसन बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। वहीं कोठीभार इलाके के ग्राम कैमा निवासी किसान राम गुलाब बुधवार की दोपहर अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वो बुरी तरह झुलस कर खेत में ही गिर पड़े। जिन्हें कुछ दूर रहे अन्य किसानों ने खेत से निकाल कर सीएचसी निचलौल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों जगहों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से शीघ्र सहायता राशि दी जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





