ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर पासबुक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर पासबुक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
–
प्रति ग्राहक से लिया जा रहा 1 सौ बीस रुपये,सैकड़ो ग्राहक बने शिकार कुल करीब 3 हजार से ज्यादे है ग्राहक।
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क;
जहां एक तरफ सरकारी व ग़ैर सरकारी बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए जगह जगह ग्राहक सेवा केंद्र व जनसेवा केंद्र के माध्यम से बेहतर सेवा प्रदान करने की कोशिश में लगा हुआ है वही दूसरी तरफ गांव कस्बा में संचालित जनसेवा केंद्र व ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा अवैध धन उगाही का केंद्र बना दिया गया है। संचालक ग्राहकों से मनमाने तरह से लूट मचाये हुए है। नौनिया गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा पासबुक बदलने के नाम पर प्रति ग्राहक से एक सौ बीस रुपये की वसूली की जा रही है। जबकि पासबुक सम्बंधित बैंक द्वारा जारी किया जाता है जिसका चार्ज बैक द्वारा निर्धारित होता है और सम्बंधित शाखा द्वारा उसे ऑटोमेटिक पासबुक चार्ज को काट लिया जाता है।
मामला है ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनिया ग्राम सभा में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र की है जहां दूसरा पासबुक जारी करने के लिए संचालक ने एक सौ बीस रूपये का चार्ज ले रहा है। शिकायत मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पंहुचा तो सबसे पहले संचालक द्वारा ग्राहकों की लगी भीड़ को हटवाया गया। जब बैक ग्राहकों से पुछा गया तो उनका कहना था कि पासबुक बदला जा रहा है। जिसमे एक सौ बीस रूपया चार्ज लिया जा रहा है। वही संचालक संजय प्रजापति ने बताया कि पासबुक बनाने में कई जगह पैसा देना पड़ता है। इस बावत जब ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बनवारी यादव से बात की गई तो उनका कहना था की कई ग्रामीण ऐसी शिकायत कर रहे है। जब सम्बंधित उपभोक्ताओं रूपा देवी, हृदयेस, रूना देवी, रमेश, चन्द्रकला, अलगू , शांति आदि से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने एक सौ बीस रूपया दे दूसरा पासबुक बनाने हेतु दिया है। ब्रांच मैनेजर यूपी बड़ौदा बैंक गडौरा बाजार रामनाथ ने बताया कि पासबुक जारी करना या बदलना शाखा का अधिकार है जिसका कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता बल्कि सम्बंधित खाताधारक के खाते से ऑटोमेटिक कट जाया करता अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित ग्राहक सेवा केंद्र पर जाँच करा कार्यवाही की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





