नौतनवा–कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिन, रामाकांती ने बांटी मिठाई

नौतनवा--कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिन, रामाकांती ने बांटी मिठाई

नौतनवा–कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिन, रामाकांती ने बांटी मिठाई
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन दिन आज नौतनवा विधानसभा के परसामलिक थाना क्षेत्र के पुकेसर गांव में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेत्री रमाकांती त्रिपाठी के अगुवाई में मनाया गया।
नौतनवा विधानसभा की कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने आज परसा मलिक गांव में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महिलाओं की उपस्थिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते हुए महिलाओं में मिष्ठान वितरण कर लोगो ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को प्रियंका गांधी के जन्मदिन की बधाई दी।
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए रमाकांती त्रिपाठी ने कहां कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो आधी आबादी के लिए नारा दिया है “लड़की हूं लड़ सकती हूं “! इस नारे को 316 नौतनवा विधानसभा के प्रत्येक घरों तक पहुंचाना होगा तभी हम सबकी लेता प्रियंका गांधी का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर इसरार खां, रीना, लक्ष्मी, मालती देवी, प्रेम पांडेय,मालती देवी, रीता देवी अमरावती देवी, कालिंदी, गुड्डी, अनिता देवी, ऊष्मा, बिंदू देवी, संध्या यादव, राजू जी महमूद जी, अनेष जी, संतोष, नितेश, सर्वेश, सीमा, बीड़ा, विद्या, प्रेम मिश्रा, उमेशचौधरी, महेंद्र राम दास सहानी, मनोहर , प्रमोदपासवान, राम किसून भारतीय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बताते चले की रमाकांती त्रिपाठी विगत 27 वर्षों से अपने रजिस्टर्ड संस्था दहेज विरोधी एवम् समाज सुधारक समति तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक कुशल प्रहरी के रूप में बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, दहेज हत्या, परिवारिक उत्पीड़न, बलात्कार, हिंसा व शोषित, पीड़ित असहाय विधवा, वृद्धा, विकलांग महिलाओं वह जनता के लिए संघर्ष करते चली आ रही हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे