महराजगंज-16 प्रत्याशियों ने पनियरा, फरेंदा, निचलौल नौतनवा में दो व सदर के लिए एक पर्चा खरीदा
महराजगंज-16 प्रत्याशियों ने पनियरा, फरेंदा, निचलौल नौतनवा में दो व सदर के लिए एक पर्चा खरीदा
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
विधानसभा चुनाव के छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को 11:00 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन जिले में कोई नामांकन नहीं हुआ।
पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 16 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। पनियरा में सर्वाधिक सात प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। फरेंदा, निचलौल में तीन-तीन तथा नौतनवा में दो व सदर में एक प्रत्याशी ने पर्चा खरीदा गया है।
बता दे की नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुबह से ही प्रशासन सतर्क रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने नामांकन कक्षों और परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व कोविड नियमों के पालन का जायजा लिया। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के लिए बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा, ओम प्रकाश निषाद ने अभय समाज पार्टी तथा जयली ने आमजनता पार्टी (इंडिया) के प्रत्याशी के रूप में पर्चा खरीदा है। जब कि नौतनवा के लिए पशुपति ने आम जनता पार्टी (इंडिया) तथा सोनू ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा लिया। सिसवा के लिए कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता तथा शिवेंद्र सिंह व विजय कश्यप ने, सदर विधानसभा के लिए ओम प्रकाश ने और पनियरा के लिए शरदेंदु पांडेय ने कांग्रेस, ओम प्रकाश चौरसिया ने बसपा, अजय द्विवेदी, घनश्याम दास, छेदी,अवधेश सिंह व रामचंद्र ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन 16 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। नामांकन दाखिल करने का कार्य 11 फरवरी तक चलेगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





