पुरंदरपुर- सोहरवलिया गांव में निकला भव्य कलश यात्रा, महायज्ञ शुरु

पुरंदरपुर- सोहरवलिया गांव में निकला भव्य कलश यात्रा, महायज्ञ शुरु

पुरंदरपुर- सोहरवलिया गांव में निकला भव्य कलश यात्रा, महायज्ञ शुरु
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नवनिर्मित भव्य मंदिर में देव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के सोहरवालिया गावं में प्रारंभ हो गया है।
आज शनिवार बड़ी संख्या में महिला एकत्रित भव्य कलश यात्रा निकाला गया। जब कि देव देवी आह्वान, देव मूर्ति, परिक्रमा, मूर्ति स्थापना यज्ञ पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंदिर में देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य जजमान श्रीमती शारदा देवी एव नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल है।
इस मौके श्री जायसवाल ने अपने शुभचिंतकों मित्रों परिजनों एवं आमजन श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरवलिमा में स्थापित नव निर्मित मंदिर देव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनें तथा प्रसाद ग्रहण कर हमें कृतार्थ करें। उन्होंने यह भी कहा कि आपका आगमन ही हमारा परम सौभाग्य होगा।
बताते चलें कि नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल आमजन के लिए पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोहरवालिया गांव में नवनिर्मित भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। जिसे आमजन को सौंपने के लिए शुभ मुहूर्त आज शनिवार को निश्चित हुआ है। इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ आज भव्य कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ प्रारंभ हो गया है। जो आज से प्रारंभ होकर 7/ 2/ 2022 दिन सोमवार तक चलेगा और सोमवार की शाम 5:00 बजे यज्ञ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे सोहरवालिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शरीक रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे