केंद्र संचालक ने अंगूठा लगा निकाल लिए खाते से पैसे

केंद्र संचालक ने अंगूठा लगा निकाल लिए खाते से पैसे

केंद्र संचालक ने अंगूठा लगा निकाल लिए खाते से पैसे

ठगी की शिकार पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर।
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव की एक पीड़िता ने गांव में संचालित सहज जन सेवा केन्द्र के संचालक पर अंगूठा लगवाकर फर्जी तरीके से पैसा निकालने का गंभीर आरोप लगाया है तथा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कर किशुनपुर गांव की रहने वाली जासमती देवी पत्नी तूफानी ने गांव में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अनिल प्रजापति के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका अंगूठा लगवाकर फर्जी तरीके से उसके बैंक खाते से कुल छः हज़ार रुपये निकाल लिए गए। पैसा मांगने पर केंद्र संचालक आनाकानी कर रहा है। पीड़ित द्वारा कई बार पैसे की मांग की गई लेकिन उसने देने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
इस बाबत थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे