महाराजगंज विधानसभा चुनाव-दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं दाखिल किया पर्चा
महाराजगंज विधानसभा चुनाव-दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं दाखिल किया पर्चा
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज जनपद में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी प्रत्याशी ने एक भी पर्चा नहीं दाखिल किया, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें सिसवा से सात, पनियरा चार, फरेंदा तीन, महराजगंज सदर और नौतनवा में दो-दो नामांकन पत्र लिए गए। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के लिए रामप्रकाश सिंह ने निर्दल, राजन कुमार यादव ने आम आदमी पार्टी, सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। इसी प्रकार नौतनवा से सदामोहन ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, बेचन ने आम आदमी पार्टी, नागेन्द्र प्रसाद ने निर्दल, सिसवा से प्रेम सागर पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरेंद्र मणि त्रिपाठी तीनों ने भाजपा, श्रवण पटेल ने बसपा, गौतम लाल श्रीवास्तव ने लोक तांत्रिक जनता दल, दीपक श्रीवास्तव ने आम जनता पार्टी, हरिकेश त्रिपाठी ने निर्दल, सदर से जयमंगल कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया ने आम जनता पार्टी तथा पनियरा से ज्ञानेंद्र सिंह ने भाजपा, शमशाद, प्रवीण व प्रफुल्ल ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





