पुरंदरपुर- सोहरवलिया गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं दुसरे दिन भी चला महायज्ञ
पुरंदरपुर- सोहरवलिया गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं दुसरे दिन भी चला महायज्ञ
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नवनिर्मित भव्य मंदिर में देव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के सोहरवालिया गावं में आज दुसरे भी चला।
आज रविवार बड़ी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित होकर देव देवी आह्वान, के बाद देव मूर्ति स्थापना एंव यज्ञ कार्यक्रम आज दुसरे दिन भी चला। मंदिर में देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य जजमान श्रीमती शारदा देवी एव नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल है।
इस मौके श्री जायसवाल ने अपने शुभचिंतकों मित्रों परिजनों एवं आमजन श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरवलिमा में स्थापित नव निर्मित मंदिर देव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनें तथा प्रसाद ग्रहण कर हमें कृतार्थ करें। उन्होंने यह भी कहा कि आपका आगमन ही हमारा परम सौभाग्य होगा।
बताते चलें कि नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल आमजन के लिए पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोहरवालिया गांव में नवनिर्मित भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। जिसे आमजन को सौंपने के लिए शुभ मुहूर्त सोमवार को निश्चित हुआ है। इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ आज भव्य कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ चल रहा है। जो सोमवार तक चलेगा और सोमवार की शाम 5:00 बजे यज्ञ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे सोहरवालिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शरीक है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





