सोनौली- व्यापारियों के साथ शिवम त्रिपाठी ने मनामा जन्मदिन, लोगों ने दिए आशीष
सोनौली- व्यापारियों के साथ शिवम त्रिपाठी ने मनामा जन्मदिन, लोगों ने दिए आशीष
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के युवा दिलों के धड़कन, गरीबों के मसीहा शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि का आज जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से व्यापारियों के बीच में मनाया।
आज रविवार की शाम को सोनौली कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसाई रुपेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर व्यापारियों के बीच शिवम त्रिपाठी द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
रुपेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों ने शिवम त्रिपाठी के केक काटकर जन्मदिन मनाया । इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने श्री त्रिपाठी को उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापारी रुपेश अग्रवाल, प्रताप मद्धेशिया, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, आशुतोष त्रिपाठी, बबलू जायसवाल, मुन्ना अग्रवाल, पिंकू सिंह, सचिन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





