भाजपा समर्थित उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी पहुंचे नौतनवा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा समर्थित उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी पहुंचे नौतनवा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा समर्थित उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी पहुंचे नौतनवा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क;
भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के नौतनवा विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नौतनवा पहुंचे ऋषि त्रिपाठी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के अटल चौक पर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत श्री त्रिपाठी स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यालय पहुंचे।
भाजपा कार्यालय पर पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर उन्हें फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत के इस क्रम में सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र से नौतनवा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सोनौली जयसवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जायसवाल सोनौली के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि इस बार कमल हर हाल में नौतनवा विधानसभा में खिलेगा। वही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उपेक्षा नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान सम्मान की रक्षा मेरी जिम्मेदारी उसे हम बखूबी निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहां की कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे मनोयोग से कमल खिलाने के लिए अभी से झुट जाए।

बता दें कि ऋषि त्रिपाठी को निषाद राज पार्टी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

महाराजगंज-  उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे