नौतनवा विधानसभा में ऋषि त्रिपाठी नहीं योगी और मोदी लड़ रहे चुनाव– पंकज चौधरी
नौतनवा विधानसभा में ऋषि त्रिपाठी नहीं योगी और मोदी लड़ रहे चुनाव– पंकज चौधरी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा में ऋषि त्रिपाठी नहीं योगी और मोदी चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें अपना वोट देना है,ऋषि त्रिपाठी बाहरी व्यक्ति नहीं है यह आपके घर के हैं केवल जनता के बीच मे विरोधी भ्रम फैला रहे हैं की कृषि त्रिपाठी बाहरी है।
उक्त बातें आज शनिवार की दोपहर को नौतनवा विधानसभा के सोनौली कस्बे में पहुंचे महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने श्री राम जानकी मंदिर परिसर सोनौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
श्री चौधरी ने यह भी कहां की कार्यकर्ता तन मन धन से जुट कर गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी योगी और मोदी के कार्यों को जन जन तक पहुंचावे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुड़कर नौतनवा विधानसभा में भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी को विजई बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के परचम को पहराना है।
कार्यकर्ता बैठक के पहले पंकज चौधरी सांसद महाराजगंज, नौतनवा विधानसभा के निषाद पार्टी से उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, प्रदीप सिंह, संजीव जायसवाल, समीर त्रिपाठी श्रीराम जानकी मंदिर में जाकर भगवान श्रीराम जानकी के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से रवि वर्मा, महेंद्र जायसवाल, सोनू मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, प्रदीप जायसवाल, लालचंद चौधरी, हरि लोधी, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू भारती, मनोज मद्धेशिया, जुगल किशोर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





