नौतनवां चुनावी संग्राम: बसपा प्रत्याशी की बहन रोई, भाजपा समर्थकों ने गिनाया उपलब्धियां
नौतनवां चुनावी संग्राम: बसपा प्रत्याशी की बहन रोई, भाजपा समर्थकों ने गिनाया उपलब्धियां ( देखें वीडियो)
इंडो नेपाल न्यूज़ चुनाव डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नौतनवा विकासखंड में चुनावी जनसभाएं तेज हो गई हैं आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है इसी क्रम में आज नौतनवा विकासखंड के सेखुवानी ग्रामीण बाजार में सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने मंच लगाकर अपनी अपनी उपलब्धियां गिनाया। बसपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी की बहन अलंकृता त्रिपाठी एवं उनके भाई मंच की शोभा बढ़ाई और बड़ी संख्या में उपस्थित बसपा समर्थकों को संबोधित करते हुए अलंकृता ने कहां की नौतनवा विधानसभा की जनता हमारी अभिभावक है मुझे जैसे भी उंगली पढ़कर चलाना सिखाएंगे उस तरह से हम चलेंगे। चुनावी जनसभा को मौलाना असगर, अनंत मणि त्रिपाठी , विनोद मिश्रा सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी——
जब कि वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा नेता प्रदीप सिंह अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार हर तबके का ख्याल रखते हुए कार्य किया है भाजपा ने कभी हिंदू मुसलमान में फर्क नहीं समझा, किसी भी तरह के सरकारी सुविधा देने में कोई भेदभाव नहीं किया गया, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या राशन वितरण, किसान सम्मान निधि या फिर आयुष्मान कार्ड । श्री सिंह ने अभी कहां थी कुछ लोग अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा का भय दिखाकर वोट हथियाना चाहते हैं लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय अब होशियार हो गया है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





