भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर सील, चुनावी प्रचार थमा, सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर सील, चुनावी प्रचार थमा, सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर सील, चुनावी प्रचार थमा, सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
महराजगंज में चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील: तीन को है चुनाव, 72 घंटे पहले उठाया कदम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
विधानसभा के छठे चरण के तीन मार्च को मतदान के मद्देनजर 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से सील कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी आने जाने वालों को रोक दिया गया है। अब तीन की शाम को ही आवाजाही बहाल होगी। इस दौरान दर्जनों स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे सीमा की निगरानी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्त ने बताया भारत नेपाल सीमा से सटे होने के नाते इस जिले के कई बूथ को अतिसंवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से सीमा पर चुनाव के दौरान चौकसी बढ़ा दी गयी है। विधानसभा चुनाव के कारण भारत- नेपाल सीमा को 72 घण्टे पहले ही सील कर दिया गया।
नेपाल बार्डर से महराजगंज की 84 किमी की सीमा लगती है। जिसमें सोनौली और ठूठीबारी दो प्रवेश द्वार हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर इन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है। जो भी सीमा के सटे इलाके हैं उन पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा जांच एजेंसियां पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पगडंडी मार्गो पर कड़ी नजर है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे