नौतनवा: विद्यालय प्रबंधक ने दो व्यक्तियों पर बदनाम करने का लगाया आरोप

नौतनवा: विद्यालय प्रबंधक ने दो व्यक्तियों पर बदनाम करने का लगाया आरोप

नौतनवा: विद्यालय प्रबंधक ने दो व्यक्तियों पर बदनाम करने का लगाया आरोप
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के एक विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर दो व्यक्तियों के विरुद्ध विद्यालय को बदनाम करने व उन्हे हैरान परेशान करते हुए जानमाल की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
उक्त बातें हैं विद्यालय के प्रबंधक जाखेर बड़भुईया ने आज गुरुवार की दोपहर को विद्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां की दो व्यक्ति विद्यालय को बदनाम करने के लिए फीस के लिए छात्रा का प्रवेश पत्र रख लेने का आरोप लगाते हुए अनर्गल प्रलाप कर शिकायत कर रहे हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है ।
उन्होने कहां कि एक अभिभावक नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए कक्षा 5 का मार्कशीट प्राप्त करने का दबाव बना रहा था। उसकी बच्ची एक दूसरे विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। ऐसे में कक्षा 5 की मार्कशीट उन्हें कैसे देता ? उनकी बच्ची मेरे विधालय के कक्षा 6 की छात्रा थी ।
फर्जी मार्कशीट मेरे द्वारा न दिए जाने के कारण दोनों लोगों ने मुझे धमकी देते हुए बदनाम करने की बात करते हुए चले गए और अब मुझे धमका रहे हैं । जिसकी शिकायत कर नौतनवा पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे