सोनौली– गरीब बालिका की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे कन्हैया साहू-बोले
सोनौली– गरीब बालिका की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे कन्हैया साहू-बोले
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और यह कार्य उस समय और बड़ा हो जाता है, जब कोई उस परिवार का जिम्मेदार न हो। ऐसे परिवार की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं।
उक्त बाते आज शनिवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थनगर के सोलन टोला पर स्थित एक गरीब कन्या की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा नेता कन्हैया साहू ने कही।
उन्होंने कहां कि गरीब कन्या की शादी में सहयोग करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है और उस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन कर रहा हूं और करता रहूंगा। श्री साहू गरीब कन्या के आशीर्वाद स्वरुप अर्थिक सहयोग भेट किए। आर्थिक सहयोग पाकर गरीब परिवार काफी प्रसन्न रहो और उन्हें ढेर सारा सहयोग और आशीर्वाद का वचन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड नंबर 8 के सभासद राधेश्याम यादव पप्पू खान पप्पू श्रीवास्तव भाजपा नेता जायसवाल, सज्जाद खान, नरेंद्र तिवारी निजामुद्दीन, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू भारती, सागर विश्वकर्मा, हरि लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





