सोनौली नगर पंचायत– गांधीनगर के मुख्य मार्ग पर नाली नहीं, गंदे पानी से बज बाजा रहे गड्ढे

सोनौली नगर पंचायत-- गांधीनगर के मुख्य मार्ग पर नाली नहीं, गंदे पानी से बज बाजा रहे गड्ढे

सोनौली नगर पंचायत– गांधीनगर के मुख्य मार्ग पर नाली नहीं, गंदे पानी से बज बाजा रहे गड्ढे
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली वार्ड न० 6 गांधी नगर के नौतनवा से सोनौली को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर नाली नहीं होने के कारण सड़कों पर घरों के गंदे पानी जल जमाव के रूप में एकत्रित होकर दुर्गंध फैला रहे है। कच्ची नालिया बजबजा रही है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोग अपने घरों के सामने या घर के अंदर रहने में विवशता महसूस कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 6 गांधी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू खान ने आज पत्रकारों को उक्त नालियों को दिखाते हुए कहा कि साढे 4 साल का नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, लेकिन सबसे जरूरी नाली का निर्माण नहीं हो सका। गर्मी के दिनों में दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है।
श्री खान ने यह भी कहा कि नाली के लिए अधिशासी अधिकारी से लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि तक को अवगत कराया । समय-समय पर उन्हें स्थित को दिखाया लेकिन आज तक नाली का निर्माण नहीं हो सका। जो आज सैकड़ों घरों के लोगों के लिए एक मुसीबत बनकर खड़ा हो गया है। संक्रामक बीमारियों का निमंत्रण दे रहा है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव ने कहा कि नौतनवा से सोनौली जोड़ने वाली कुनसेरवा के पीडब्ल्यूडी की सड़क के मुख्य मार्ग पर नाली न होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है । नाली के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे