नौतनवा-सफाई कर्मियों का पांचवें दिन हड़ताल जारी, जितेन्द्र जायसवाल धरने को दिया समर्थन- बोले
नौतनवा-सफाई कर्मियों का पांचवें दिन हड़ताल जारी, जितेन्द्र जायसवाल धरने को दिया समर्थन- बोले
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाईकर्मी शनिवार को पाचवे दिन भी नगर पालिका कार्यालय पर अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी उचित मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मियों के उचित मांग को नगर पालिका प्रशासन द्वारा संज्ञान में न लिए जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने आज सफाई कर्मियों के साथ धरने पर बैठकर उनका खुला समर्थन किया।
श्री जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद नौतनवा भ्रष्टाचार के आकंठ डूबा हुआ है। सफाई कर्मियों का वेतन दूसरे मद में खर्च किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने सफाई कर्मियों की मांग से मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।
धरने पर बैठने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष ताहिर अली, वीरेंद्र, असलम, जितेंद्र, राधे, लीलावती, रिंजू, बेबी, सरोज, रीना, राधिका, गायत्री, अनीता, संजय, सफायत अली, रामेश्वर, जाबिर, सेरा, मंजू देवी, गुड़िया आदि मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































