महाराष्ट्र बवाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल सभी दलों ने भाजपा पर बोला हमला

महाराष्ट्र बवाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल सभी दलों ने भाजपा पर बोला हमला

महाराष्ट्र बवाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल सभी दलों ने भाजपा पर बोला हमला

आई एन न्यूज महाराष्ट्र डेस्क: महाराष्ट्र
की राजनिति में इस समय बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र में शिवसेना से शुरू हुई अब अपना अलग ही रुप ले रहा है। यह जंग गुजरात होते हुए असम पहुंची है। इस दौरान तस्वीर में सत्तारूढ़ दल के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और अब तृणमूल कांग्रेस की भी एंट्री हुई। ये सभी दल अपनी-अपनी तरह से भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं।
बता दे कि बयानबाजी के बीच गुरुवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में जमकर हंगामा काटा। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी की असम इकाई ने गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालांकि, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा भी मौजूद थे। एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘असम में करीब 20 लाख लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।’ शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे समेत कई नेता इसी होटल में ठहरे हुए हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे