सोनौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बैठक, व्यापारियों ने ली शपथ

सोनौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बैठक, व्यापारियों ने ली शपथ

सोनौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बैठक, व्यापारियों ने ली शपथसोनौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बैठक, व्यापारियों ने ली शपथ

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में प्लास्टिक का बैग और थैली को इस्तेमाल न करने के लिए आज सोनौली नगर के व्यापारियों की एक बैठक कर उन्हें जागरूक किया और प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए उन्हें शपथ दिलाई गई
आज गुरुवार की दोपहर को नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव, स्वच्छ सर्वेक्षण डीपीएम सौरभ मिश्रा,डीसी कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोनौली के व्यापारियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने किया।
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आप सभी व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता है। बिना आपके सहयोग के नगर को प्लास्टिक मुक्त नहीं बनाया जा सकता है। आप सभी से अपील है कि किसी से आप प्लास्टिक की थैली या बैग की डिमांड नहीं करेंगे।
इसके उपरांत अधिकारियों सहित व्यापारियों ने प्लास्टिक त्यागने का शपथ लिया।
प्लास्टिक त्यागने का शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी रामानंद रौनियार,प्रताप मद्धेशिया, नीरज जायसवाल, सुभाष जायसवाल, नीरज जयसवाल, अमित मोदनवाल, मुकेश जायसवाल, राहुल अग्रवाल, गौरी शंकर जायसवाल, भोलाराम शर्मा, श्रीनिवास जायसवाल, रूपेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे