व्यापारियों ने लिया शपथ आज से नहीं करेंगे प्लास्टिक का इस्तेमाल—-गुड्डू खान

व्यापारियों ने लिया शपथ आज से नहीं करेंगे प्लास्टिक का इस्तेमाल----गुड्डू खान

व्यापारियों ने लिया शपथ आज से नहीं करेंगे प्लास्टिक का इस्तेमाल—-गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को सरकार द्वारा पूरी तरह वैन कर दिया गया है। प्लास्टिक का थैला या बैग की माग दुकानदारों से न करें और प्लास्टिक का प्रयोग न करने का हम सभी संकल्प लें।
उक्त बातें आज गुरुवार की दोपहर को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने अपने कैंप कार्यालय पर व्यापारियों के साथ एक बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि आज से सिंगल यूज प्लास्टिक को देश भर में पूरी तरह बैन कर दिया गया है। जिसके प्रयोग के लिए पूरे देश मे सरकार द्वारा पाँच दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान की उपस्थिति में नगर के व्यापारी गणों के साथ एक बैठक सकुशल संम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी अधिशासी अधिकारी महेन्द्र प्रताप ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम मैनेजर (डीपीयम) शौरभ मिश्रा व डीसी कृष्ण कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को जागरुक किया और लोगो को इसका प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने बताया कि “हमारी आप सभी से अपील है कि बाजार जाते हुए अपने साथ थैला लेकर जरूर जाय सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
डीपीयम ने बताया कि “आज के बाद से प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला कर पूरी तरह से बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। डीसी ने कहां कि “प्लास्टिक आमजन जीवन के लिए कितना हानिकारक है इसका अंदाजा लगाना कठिन है। कम शब्दों में समझा जाए तो इसका प्रयोग हानिकारक व खतरनाक है।
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रति0 मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि आज हम सभी संकल्प लें न प्लास्टिक इस्तेमाल करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे।
इस अवसर पर नगर महामंत्री विंध्याचल अग्रहरी, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, पवन वेरिवाल,रामरूप जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता, बद्री अग्रहरी, भुवाल वर्मा,संदीप वर्मा,सोनू जायसवाल, अनश, दिनेश मोदनवाल, विकास मोदनवाल, बबलूलारी, अवधेश, शाकिर अली,विनोद पटवा,हीरा जायसवाल, जगदीश मद्धेशिया, राजकुमार अग्रहरी, रामराज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे