नौतनवा ब्लाक प्रमुख ने पूछा साहब: कैसे टूट गया बाध? अब नहीं चलेगा खेल

नौतनवा ब्लाक प्रमुख ने पूछा साहब: कैसे टूट गया बाध? अब नहीं चलेगा खेल

नौतनवा ब्लाक प्रमुख ने पूछा साहब: कैसे टूट गया बाध? अब नहीं चलेगा खेल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने महाव नाला का गत दिनो टूटे बांध का का निरीक्षण किया और उपस्थित संबंधित अधिकारियों से पूछा साहब कैसे टूट गया बाध? बरसात के पहले बार- बार कहा गया इसकी मरम्मत कराई जाए। लेकिन मरम्मत के नाम पर अधिकारियों ने कहा इस बार बाध नहीं टूटेगा , पूरी तैयारी कर ली गई है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और पहले ही बरसात मे बाध टूट गया और किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गया।
उक्त बातें इंडो नेपाल न्यूज़ से एक खास मुलाकात में ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने कही। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोहरगड्डी के प्रधान बृजेश कुमार तथा देवघट्टी के प्रधान अजय रौनियार को बाध बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दोनों प्रधान नरेगा के माध्यम से युद्ध स्तर पर जुट लगभग 20 मीटर टूटे बांध की मरम्मत में जुटे हुए हैं।
ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने यह भी बताया कि हर वर्ष चलने वाला खेल अब नहीं चलेगा । बाध बधवाने के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होगा। हमने अब तक बाघ बनवाने के नाम पर चले खेल को देखा पढा। इस खेल को लेकर ब्लॉक प्रमुखों को काफी कुछ झेलना पड़ा उसकी पूर्नवृत्ति अब नहीं होगी।
बता दे कि नौतनवा विकासखंड के ग्रामसभा देवघट्टी गांव के सामने पूर्वी छोर पर गत दिनो पहले बरसात में 20 मीटर बाघ टूट गया। जिसको लेकर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई । बाध टूटने की सूचना पर जिला अधिकारी महाराजगंज सत्येंद्र कुमार झा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए थे और संबंधित अधिकारियों को उसके मरम्मत के लिए निर्देश निर्गत किए और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाया था।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे