नौतनवा- पत्रकार विजय चौरसिया के छोटे भाई का निधन, शोक
नौतनवा- पत्रकार विजय चौरसिया के छोटे भाई का निधन, शोक
दोमुहान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार विजय चौरसिया के छोटे भाई पिंटू चौरसिया का बीते शाम ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पत्रकारो
में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पत्रकार सहित नगर के गणमान्य नागरिको का इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने उनके आवास पहुंचने का क्रम जारी है।
बता दें कि विजय चौरसिया के छोटे भाई पिंटू चौरसिया उम्र 29 वर्ष पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की शाम को एकाएक उनका हृदय गति रुकने से आवास पर ही उनका निधन हो गया। पत्रकार के भाई के निधन की खबर से पत्रकारों सहित आमजन में शोक की लहर व्यापत है।
स्वर्गीय पिंटू चौरसिया का अंतिम संस्कार आज शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे नौतनवा के दुमहान घाट पर संपन्न होगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





