सेवा पखवाड़ा: अमृत सरोवर की कन्हैया साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ की सफाई

सेवा पखवाड़ा: अमृत सरोवर की कन्हैया साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ की सफाई

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सोनौली नगर पंचायत्त के अलग-अलग हिस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर चंचाई माता मंदिर तथा (पोखरा) अमृत सरोवर का साफ- सफाई किया।
भाजपा नेता कन्हैया साहू की अगुवाई में आज बुधवार को करीब 10:00 बजे नौतनवा नगर के पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया भाजपा नेता आनंद जायसवाल, सहित दर्जनभर कार्यकर्ता सोनौली नगर पंचायत के चंचाई माता मंदिर पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम सभी ने मंदिर में झाड़ू लगाकर पूरे मंदिर की सफाई की उसके उपरांत कन्हैया साहू अमृत सरोवर में स्वयं उतर कर पूरे पोखरे की सफाई की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।
इस अवसर पर प्रेम जायसवाल, पंडित नरेंद्र तिवारी, अजय चौहान , जनार्दन गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, पप्पू गुप्ता, मनोज मद्धेशिया सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »