नौतनवा: ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शटर तोड़कर चोरी, पहुंचे पुलिस कप्तान

नौतनवा: ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शटर तोड़कर चोरी, पहुंचे पुलिस कप्तान

नौतनवा: ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शटर तोड़कर चोरी, पहुंचे पुलिस कप्ताननौतनवा: ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शटर तोड़कर चोरी, पहुंचे पुलिस कप्तान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के बाईपास पर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज के सामने एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम का चोरों द्वारा शटर उठाकर लाखों का सामान चुरा लिए जाने की खबर है। इस चोरी की सूचना मिलते ही महाराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया है और आवश्यक निर्देश निर्गत किए हैं।
खबरों के मुताबिक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के इस गोदाम में फ्लिपकार्ट अमेजॉन द्वारा बुकिंग का सामान डिलीवरी देने के लिए लाकर रखा जाता है। आज सोमवार की सुबह ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर कार्य करने वाले युवक जब पहुंचे तो देखा कि गोदाम का शटर उठा है, और गोदाम में रखा सामान गायब है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपए बताया जा रहा है।
इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को मिली थानाध्यक्ष नौतनवा सुनील कुमार राय मौके पर पहुंच गए और पूरे घटना का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
उक्त चोरी की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ नौतनवा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए एसएसबी के डाग स्क्वायड टीम का भी सहयोग लिया गया।
घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह तथा प्रभारी कोतवाल सोनौली महेंद्र यादव बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा सुनील कुमार राय ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी पर किसी जिम्मेदार व्यक्ति के उपस्थित न रहने के कारण अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है जिसके कारण चोरी का सही अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे