नौतनवा पुलिस, ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुए भीषण चोरी का आज कर सकती है खुलासा
नौतनवा पुलिस ,ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुए भीषण चोरी का आज कर सकती है खुलासा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के राजीव गांधी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुए लाखों की चोरी के मामले में नौतनवा प्रभारी निरीक्षक का सूज भुज और उनका अपना अनुभव रंग लाया है।
पुलिस द्वारा कुछ लोगों को पकड़कर उनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किए जाने की खबर है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक चला तो नौतनवा पुलिस चोरी के मामले का खुलासा आज कर सकती है।
पुलिस सूत्रों से मिले खबरों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब सूचना मिला की नौतनवा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजीव गांधी डिग्री कॉलेज के सामने ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में शटर तोड़कर भीषण चोरी हो गई है। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी कि गोदाम में चोरी की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान घटनास्थल पर पहुंच गए और घटनास्थल का अवलोकन किया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर थानाध्यक्ष नौतनवा सुनील कुमार राय इस घटना के खुलासे के लिए जुट गए और घटनास्थल की बड़ी बारीकी से जांच कर इससे जुड़े सूत्र को टटोलते हुए तीन संदिग्ध व्यक्तियों को टांग लिए जाने की खबर है।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने उन व्यक्तियों के निशानदेही पर चोरी गए माल की बरामदगी भी कर लिया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो आज पुलिस इस बड़े चोरी की घटना का पर्दाफाश कर सकती है।
हालांकि इस संबंध में नौतनवा पुलिस अभी कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है। जबकि उनका कहना है कि इस मामले का खुलासा पुलिस कप्तान महाराजगंज करेंगे।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।








































