नौतनवा तहसील में एक दिन की एसडीएम बनी बालिका ने सुनी समस्याएं
नौतनवा तहसील में एक दिन की एसडीएम बनी बालिका ने सुनी समस्याएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा तहसील के एसडीएम कार्यालय में आज मंगलवार को कामकाज का तरीका कुछ अलग था।
एसडीएम की कुर्सी पर दिनेश कुमार मिश्र नहीं, बल्कि नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर मोहल्ले की निवासी नौतनवा फार्मेसी कॉलेज की छात्रा निशा गुप्ता रही।
आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं, महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एसडीएम ने एक दिन के लिए अपनी कुर्सी उन्हें दे दी। निशा गुप्ता पूरा दिन एसडीएम की कुर्सी पर बैठी और प्रशासनिक कामकाज का हिस्सा बनी और तमाम समस्याएं सुनी।
एसडीएम ने निशा गुप्ता को प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया । एसडीएम के ओहदे की कार्यशैली जानकर वह काफी खुश रही निशा गुप्ता ने कहां कि आज मुझे एक दिन का एसडीएम बनकर इस ओहदे की कार्यशैली को जानकर बेहद खुशी हो रही है। यह मेरे लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि लड़किया अपने अधिकार को समझे और किसी पर आश्रित न रहे। इससे तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी भी क्षेत्र में अपने को कम न समझें इससे समाज का अच्छा निर्माण होगा। कार्यालय में बैठने के उपरांत एक दिन की एसडीएम सोनौली के मतदाता पुनरीक्षण सूची हेतु आयोजित बीएलओ की बैठक में भी उपस्थित होकर कामकाज को समझा।
इस मौके पर एसडीएम नौतनवा दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि बालिकाओ को आगे बढ़ने व प्रगति के पथ की ओर ले जाने के लिए प्रेरणादायक माहौल बनाया जाए। इसी कड़ी में छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि अन्य लड़किया भी सुशिक्षित व उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





