विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का सोनौली में होगा भव्य स्वागत- अखिलेश

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का सोनौली में होगा भव्य स्वागत- अखिलेश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। भारत- नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में व्यापारियों द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा। उसके उपरांत वह नौतनवा डाक बंगले में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे।
उक्त बातें आज मंगलवार की सुबह सोनाली स्थित नेपाल फैशन की दुकान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह भाजपा नेता सोनौली अखिलेश त्रिपाठी व्यापारी नेता प्रताप मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से बताया कि आज मंगलवार को दिन में करीब 12:00 क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी का सनौली के व्यापारीयो द्वारा भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया जाना है। जिसके लिए व्यापारी पूरी तैयारी कर रखे हैं।
भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी ने यह भी बताया है कि विधायक जी नौतनवा क्षेत्र भ्रमण भी कर सकते हैं। इसके उपरांत नौतनवा डाक बंगले में स्थानीय कार्यकर्ताओं स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर बातचीत एवं जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निदान कराएंगे।
विधायक आज पूरा दिन नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में व्यतीत कर लोगों से मिलेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे