श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: गुरुद्वारा में नगर के सभी धर्म के लोगों ने टेका मत्था

श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: गुरुद्वारा में नगर के सभी धर्म के लोगों ने टेका मत्था
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता के प्रकाश पुंज गुरु नानक देव जी की 553वी जयंती को प्रकाशोत्सव के रूप में गुरुपर्व नौतनवा गुरुद्वारा सभा में मनाई गई । गुरु चरण में बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने शीश झुका कर विशेष शबद-कीर्तन और अन्य कार्यक्रम में शरीक हुए।
गुरुद्वारा गुरु चरण में मत्था टेकने पहुचे नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी,भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, मनीष वर्मा ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर बख्सीस (प्रसाद) प्राप्त किया और जगत की सुख शान्ति हेतू प्रार्थना किया और गुरु लंगर छका।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहां की “सिख पंथ के आदि गुरु, श्रीगुरु नानक देव जी के मार्गदर्शन से ही भारत ने विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठा पायी है। सुखद, सौहार्द पूर्ण, समावेशी समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपकी बाणी आज भी अनुकरणीय है। जिसका हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।
इस मौके पर गुरुद्वारा सभा के प्रमुख सरदार परमजीत सिंह उर्फ़ बॉबी, सरदार रंजीत सिंह, सरदार रम्पी सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार राजकुमार सिंह,सरदार सोनू सिंह, सरदार कंवलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे