प्रेमिका की शादी तय होने नाराज प्रेमी ने काट लिया गला, फेसबुक पर आया लाइव

प्रेमिका की शादी तय होने नाराज प्रेमी ने काट लिया गला, फेसबुक पर आया लाइव

प्रेमिका की शादी तय होने नाराज प्रेमी ने काट लिया गला, फेसबुक पर आया लाइव
आई एन न्यूज पुरंदरपुर डेस्क: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के प्रेम प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमिका की शादी कही और तय हो जाने के बाद आहत प्रेमी ने न सिर्फ फेसबुक पर उसकी बेवफाई संबंधित पोस्ट डाला बल्कि फेसबुक पर लाइव आकर खुद का गला गैलेंडर मशीन से काट डाला।
बता दे कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला निवासी शैलेश का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग की खूब चर्चा रही। प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। इसकी जानकारी प्रेमी को हो गई, जिसके बाद हैदराबाद में काम करने गए युवक शैलेश ने पहले प्रेमिका से संपर्क साधने की कोशिश की, जब संपर्क नहीं हुआ तो उसने फेसबुक पर लाइव आकर अपना गला काट लिया।फेसबुक लाइव पर गला काटने की घटना को देखते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक के जानने वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी। वर्तमान समय में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक फेसबुक पर लाइव आकर बोलता है कि भाई फेसबुक पर नंबर डाल दिया हूं सभी लोग देख लें। इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए, जैसे मेरी नहीं हुई। सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं कि इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी। इसके बाद गैलेंडर मशीन से युवक अपना गला काट लेता है।
इस मामले में पुरंदरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की पूरी जानकारी हुई है। सूचना पाकर उसके परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे