नौतनवा नगर पालिका: वार्ड नंबर 3, लोगों ने कहा भाभी तेरा देवर हो गया बेगाना

नौतनवा नगर पालिका: वार्ड नंबर 3, लोगों ने कहा भाभी तेरा देवर हो गया बेगाना

नौतनवा नगर पालिका: वार्ड नंबर 3, लोगों ने कहा भाभी तेरा देवर हो गया बेगाना
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 हमीद नगर में इस समय वार्ड वासियों के मुख्य मार्ग पर 3 फीट ऊंचा नालियों का गंदा पानी जमा है। आधा दर्जन घर के लोगों का जीना मुहाल है। गंदे पानी में मच्छरों की भन भनाहट सहज रूप से सुना और देखा जा सकता है। इस वार्ड के सभासद चेयरमैन नौतनवा के मुंह बोली भाभी हैं। इसलिए वार्ड के लोगों ने अब यह कहना शुरू कर दिया है की भाभी तेरा देवर अब बेगाना हो गया है।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा रेलवे माल गोदाम की तरफ से परसोहिया मोहल्ला जिसे वार्ड नंबर 3 हमिद नगर के नाम से जाना जाता है। उक्त मोहल्ले का यह प्रमुख मार्ग है। इस वार्ड के सटे रेलवे विभाग ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया है। जिसके कारण गंदे पानीयों का निकास पूरी तरह से बंद हो गया है। अब स्थिति यह है कि नाली का गंदा पानी करीब 3 फीट ऊंचा सड़क पर जमा हो गया है। इस गंदे पानी में मच्छरों की भरमार उसके भन भनाहट और बदबू से आधा दर्जन घर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कुछ लोगों ने अपने घर को ही पिछले 3 दिनों से ताला बंद करके छोड़ दिया है।
हालांकि नगर पालिका ने गंदे पानी के विकास के लिए पंपिंग सेट लगा रखे हैं। लेकिन 3 दिन से वह पंपिंग सेट बंद है, और पानी नहीं निकाला जा रहा है । जिसके कारण स्थित बिगड़ गई है। पूरे मोहल्ले में चर्चा है की इस वार्ड से चेयरमैन नौतनवा को सबसे अधिक वोट मिलता है। इस वार्ड के सभासद चेयरमैन नौतनवा की मुंह बोली भाभी हैं। नाली के गंदे पानी की जलजमाव को देखते हुए अब वार्ड वालों ने सभासद से यह कहना शुरू कर दिया है की भाभी तेरा देवर अब हो गया बेगाना।
फिलहाल अगर समय रहते इस गंदे पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो इस वार्ड में डेंगू की कहर से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इस संबंध में चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि गंदे पानी की जल निकासी के लिए हमने उचित व्यवस्था कर दिया है। पंपिंग सेट नहीं चल रहा है यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मै तुरंत सफाई की व्यवस्था कराता हूँ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे