मिस्टर एंड मिस के विजेता बने युवाओं का बृजेश मणि ने किया भव्य स्वागत
मिस्टर एंड मिस के विजेता बने युवाओं का बृजेश मणि ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मिस्टर एंड मिस महाराजगंज 2022
के विजेता बने नौतनवा के विशाल त्रिपाठी,उत्कृर्ष द्विवेदी,तन्वी मनीष,को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने तीनों युवाओं को फूल माला पहना कर और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर नौतनवा की सरजमी पर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह तीनों नौतनवा के नौजवान जिन्होंने नौतनवा ही नहीं महाराजगंज जिले का भी नाम रोशन किया है। इनका सम्मान करके मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। ऐसे तेजस्वी युवा ही एक दिन इस शहर का नाम पूरे दुनिया में फैलाएंगे।
बता दें कि महाराजगंज के आईटीएम कॉलेज में बीते 13 नवंबर को विक्ट्री प्रोडकशन प्रजेंट्स महाराजगंज गोट टेलेन्ट का आयोजन किया गया था। मॉडलिंग,सिंगिंग,डांसिंग जैसी टैलेंट प्रतियोगिता में विशाल त्रिपाठी मिस्टर महाराजगंज, उत्कृर्ष द्विवेदी रन आप मिस्टर महाराजगंज, रायल सिंगिंग में द्वितीय स्थान तन्वी मनीष ने प्राप्त किया है। जिनका सम्मान किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीता राम लोहिया पूर्व चेयरमैन नौतनवा, संजय पाठक, छोटू पाठक, अनिल मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, राहुल गौड़, राहुल दुबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





