स्वास्तिका ने अंबेडकरनगर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

स्वास्तिका ने अंबेडकरनगर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 20 निवासी समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता किशोर मद्धेशिया ने आज अपने 9 वर्षीय पुत्री जो दसवें वर्ष में कदम रखी है। उसका जन्मदिन कस्बे के वार्ड नंबर 5 परसोरिया मोहल्ले के अंबेडकर नगर स्थित काली माता मंदिर में सेवा भारती द्वारा संचालित स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।
आज शुक्रवार की शाम को वार्ड नंबर 5 अंबेडकरनगर के काली मंदिर में संचालित भगिनी निवेदिता बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जो की सेवा भारती द्वारा संचालित हो रहा द्वै। इस स्कूल में अंबेडकरनगर वार्ड के 60 नन्हे मुन्ने बच्चे हैं। इन बच्चों को दो अध्यापक पढ़ाते हैं । इस विद्यालय को नौतनवा नगर के हिंदू युवा वाहिनी के महाराजगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के भाई अमरनाथ पांडे ने गोद ले रखा है। इस नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्कूल में सेवा भारती के पालक किशोर मद्धेशिया नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच अपनी पुत्री स्वास्तिका मद्धेशिया को लेकर पहुंचे और बच्चों के बीच स्वास्तिका ने केक काटा और बच्चों में वितरित किया। इसके पहले स्वास्तिका ने मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की और बच्चों में केक बाट कर उनके साथ खाया। बच्चों ने केक काटने के दौरान कहा हैप्पी बर्थडे दीदी। इस दौरान बच्चों की खुशी का ठिकाना ना रहा। केक बिस्किट और टॉफी पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके उपरांत अंशिका ने बच्चों को पढ़ाया भी।
स्वास्तिका के जन्मदिन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, संदीप कुमार, सतीश जायसवाल, अमित यादव, अनिल मद्धेशिया, अनिल पटवा, राहुल दुबे, संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वास्तिक बिटिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





