बृजमनगंज,दो पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा,आक्रोशित पत्रकारों ने की बैठक
बृजमनगंज,दो पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा,आक्रोशित पत्रकारों ने की बैठक
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क:
बृजमनगंज में पत्रकार गौरव, सौरभ जायसवाल के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर फरेन्दा तहसील क्षेत्र के पत्रकार काफी आक्रोशित हैं। जिसको लेकर पत्रकारों ने आज बृजमनगंज में एक आवश्यक बैठक कर पूरे मामले की कड़ी आलोचन की।
आज रविवार की दोपहर को बृजमनगंज कस्बे के उसका रोड पर स्थित एक कार्यालय में फरेंदा तहसील के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित हुए। पत्रकारों ने बृजमनगंज के दो पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए रणनीति बनाई। पत्रकारों ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल अपनी पोल खुलने से बचने के लिए पत्रकार के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए। जिसे किसी भी दशा में पत्रकार बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रकारों ने यह भी कहा कि अगर यह मामला बातचीत से नहीं सुलझा तो तहसील से लेकर जिला स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए रणनीति भी बना ली गई है।
बैठक की अध्यक्षता जनरलिस्ट प्रेस क्लब के जिला महामंत्री सुदेश मोहन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में फरेंदा तहसील इकाई के अध्यक्ष उमाकांत विश्वकर्मा, केशव मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, विनय श्रीवास्तव, जसपाल सिंह, विश्वामित्र, गणेश पटेल, उमेश गुप्ता, जगदंबा जायसवाल, सौरभ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





