बृजमनगंज – जलसे में की गई समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआ
बृजमनगंज – हुआ भव्य जलसे का आयोजन की गई देश में समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआ
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क /बीते शनिवार की रात में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपाल पुर टोला अहिरौली में सरकारी अस्पताल के समीप स्थिति मदरसा ( जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम ) में कुछ बच्चों के हिफ्ज मुकम्मल होने के उपलक्ष में भव्य जलसे ( धार्मिक सभा ) का आयोजन किया गया । जिसमें उन बच्चों की दस्तारबंदी ( डिग्री ) उनके समर्पित की गई । इस प्रोग्राम में उपस्थित धर्मगुरुओं ने लोगों को बताया की मदरसों मेंधार्मिकि पढ़ाई के साथ साथ अपने देश की शिक्षा हिन्दी अंग्रेजी समेत सभी पाठ्यक्रमों को पहले से ही पढ़ाया जाता है । और इन्हें पढ़ना और पढ़ाना बेहद अवश्यक है । इसके बिना पढ़ाई अधूरी है । इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले ओलमा थे आजमगढ़ से नात ख्वाह – शरिक इनामी, गुजरात से मौलाना इब्राहिम पटेल, मुंबई से मौलाना लियाकत समेत क्षेत्र के भी कई मौलानाओं ने अपने विचार व्यक्त किये । उसके बाद 2008 में मुंबई में हुए ताज हमलों की बरसी पर उसमें शहीद हुए देश के जवानों व नागरिकों के लिए दुआ की गई । इस प्रोगाम के मुख्य आयोजक थे हफिज उमर, इनामुल हक समेत अन्य ग्रामीण । ( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





