सोनौली: क्रिकेट प्रतियोगिता का संजीव जायसवाल ने किया उदघाटन
सोनौली: क्रिकेट प्रतियोगिता का संजीव जायसवाल ने किया उद्घाटन
क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,5 दिन तक चलेगी यह प्रतियोगिता।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के युवाओं को उत्साहित करने और उन्हें एक मंच देने के लिए आज 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोनौली नगर के युवा समाजसेवी एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
आज सोमवार की दोपहर से सोनौली नगर पंचायत के काली मंदिर के पास स्थित फील्ड में मां काली क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन संजीव जायसवाल ने रिबन काटकर और मैच खेल कर किया।
उद्घाटन के पहले श्री जयसवाल का काली मंदिर चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें क्रिकेट ग्राउंड तक ले गए।
क्रिकेट ग्राउंड में दुर्गापुर और पहुनी के क्रिकेट खिलाड़ी आमने-सामने थे। दोनों टीमों के कप्तान से संजीव जायसवाल मिले और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछाल कर खिलाड़ियों ने बैटिंग करने का फैसला दुर्गापुर को दिया। जिसके कप्तान परमेश्वर है। पहुनी टीम के कप्तान अशरफ के नेतृत्व में उनकी टीम खेल रही है।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रहने और उनके प्रगति का सबसे बड़ा मंत्र है। शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी सरकार का पूरा ध्यान है। योगी सरकार और विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से सोनौली क्षेत्र में दो खेल ग्राउंड बन रहा है। शीघ्र ही इस ग्राउंड में गांव के खिलाड़ी खेल के मैदान का उपयोग करते हुए जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक जलालु हाशमी ने बताया कि मां काली क्रिकेट प्रतियोगिता पांच दिवसीय टूर्नामेंट 5 दिनों में दस टीमे भाग लेंगी। जीतने वाली प्रथम टीम को बारह हजार नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। जबकि उपविजेता को 6 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट प्लेयर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह का शोभा बढ़ाने के लिए भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू भारती, देवेंद्र गिरी, प्रमोद विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मानव अधिकारी की एक रिपोर्ट:
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





