नौतनवां: ख्रीस्त राजा पर्व, मसीहीजनों श्रद्धालुओं ने निकाली प्रकाश यात्रा

नौतनवां: ख्रीस्त राजा पर्व, मसीहीजनों श्रद्धालुओं ने निकाली प्रकाश यात्रा

नौतनवां: ख्रीस्त राजा पर्व, मसीहीजनों श्रद्धालुओं ने निकाली प्रकाश यात्रानौतनवां: ख्रीस्त राजा पर्व, मसीहीजनों श्रद्धालुओं ने निकाली प्रकाश यात्रा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के छपवा स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवा में ख्रीस्त अनुयाइयो द्वारा प्रभु यीशु ख्रीस्त को अपने अध्यात्मिक राजा के रूप में स्वीकार करने के उपलक्ष में ख्रीस्त राजा का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
इस मौके पर आज रविवार की शाम को बड़ी संख्या में फादर, सिस्टर, ब्रदर और श्रद्धालुओं द्वारा क्राइस्ट द किंग चर्च से एक भव्य प्रकाश यात्रा निकाला गया। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए घंटाघर चौराहे तक पहुंच कर पुनः विद्यालय के लिए वापस हो गया। घंटाघर चौराहे पर फादर ग्रेगरी ने प्रभु यीशु के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रभु वचन का उद्घोष किया। जिसमें समस्त श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक भाग लेकर समस्त क्षेत्र की शांति एकता और भाईचारे की भावना के लिए प्रार्थना किया।
इसके पहले राजेश व्याड ने विद्यालय परिसर में आयोजित पूजा कार्यक्रम के उपरात्त अपने संबोधन में ख्रीस्त राजा पर्व की महत्वता पर प्रकाश डालने के पश्चात उपस्थित बिशप स्वामी, समस्त फादर, सिस्टर, ब्रदर एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किए।
इस अवसर पर शाम 5:00 बजे गोरखपुर धर्म प्रांत के आदरणीय विशप थामस थिरूतिमट्टम की अगुवाई में पल्ली पुरोहित फादर
सॉबिन, फादर सीबी, फादर येशुदिप,फादर ग्रेगरी,फादर अब्राहम, फादर राजेश सहित गोरखपुर धर्म प्रांत के तमाम पुरोहितों ने पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाकर समस्त क्षेत्रवासियों एवं क्षेत्र के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया।
उक्त अवसर पर नौतनवा और आसपास की चर्च से आए फादर सिस्टर, ब्रदर और श्रद्धालुओं ने समस्त मानव जाति को शांति प्रेम दया और विश्वास का संदेश देने वाले प्रभु येशु ख्रिस्त की वंदना करते हुए समस्त मानव जाति की भलाई के लिए प्रार्थना की । फादर येशुदिप ने प्रभु यीशु के शांति और प्रेम के संदेश को अपने ओजस्वी वाणी द्वारा श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था की अलग को जलाया। तत्पश्चात क्राइस्ट द किंग चर्च से घंटाघर चौराहे तक प्रकाश यात्रा निकाला गया। घंटाघर चौराहे पर फादर ग्रेगरी ने प्रभु यीशु के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रभु बचन का उद्घोष किया। प्रकाश पर्व के पश्चात सभी श्रद्धालु प्रीतिभोज में सम्मिलित हुए। चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान पूर्व नगर अध्यक्ष नायला खान ने संपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे