चुनाव की आड़ में व्यापारियों से दबंग नहीं कर पायेगे धन उगाही– ऋषि त्रिपाठी, विधायक

चुनाव की आड़ में व्यापारियों से दबंग नहीं पायेगे धन उगाही– ऋषि त्रिपाठी, विधायक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत बनने के बाद उस क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलना शुरू हो जाता है। नगर निकाय का चुनाव नजदीक है आपको फैसला करना होगा कि आपका चेयरमैन कैसा हो। 2017 से भाजपा की सरकार में हर विकास किया और गुंडे मवाली प्रदेश छोड़कर बाहर हो गए।
उक्त बातें आज मंगलवार की शाम को सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर के नोनिया टोली पर स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह के आवास पर आयोजित विधायक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने कही।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से आपने योगी, मोदी और मुझ पर विश्वास कर मुझे विधायक चुना तब से हमने हमेशा क्षेत्र में विकास के लिए सतत प्रयास करते रहे है। वार्ड नंबर 3 कृषि बाहुल क्षेत्र है जिसके लिए हमने ट्यूबल दे दिया है। वार्ड में कई सड़क खराब थी उसे भी बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। शीघ्र ही सभी सड़कें बन जाएंगी।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है आप ऐसे पार्टी के प्रत्याशी को अपना चेयरमैन चुने जो आपका निरंतर सेवा करता रहा हो। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना जैसे महामारी काल में भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चले और झ्स बार कमल का फूल खिलावे। चुनाव की आड़ में व्यापारीयो से चंदा के नाम पर गुंडा टैक्स नहीं वसुलने उसने दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के पहले विधायक ऋषि त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया और भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी को वार्ड के लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत सम्मान कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,
व्यापारी नेता प्रताप मद्धेशिया सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख नौतनवा भाजपा नेता सुधाकर जायसवाल, सोनू वर्मा, उमेश जायसवाल, सभासद करम हुसैन, राधेश्याम यादव, राजकुमार नायक, आशुतोष त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश। संवाददाता इशरत खान ।





