सोनौली: हरदी डाली गांव के नों-मेंस लैंड पर काटे जा रहे हरे पेड़, प्रशासन मौन
सोनौली: हरदी डाली गांव के नों-मेंस लैंड पर काटे जा रहे हरे पेड़, प्रशासन मौन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास भारत नेपाल सीमा को रेखांकित करने वाले नोमैंस लैंड के सटे हरे वृक्षों की कटान अंधाधुंध हो रही है। इन पेड़ों की कटान कौन करा रहा है यह भी किसी को पता नहीं है।
बता दे कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खंनुवा गांव के पास भारत -नेपाल सीमा से सटे एक संगठित गिरोह द्वारा हरे पेड़ों के कटान किए जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में खनुवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधांशु कुमार वर्मा ने आज एसडीएम नौतनवा, प्रभारी कोतवाल सोनौली तथा एसएसबी के स्थानीय अधिकारियों को नोमेंस लैड से सटे उक्त हरे पेड़ के काटे जाने की सूचना दिए जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।
श्री वर्मा ने यह भी कहां है कि नोमैंस लैंड पर हो रही पेड़ों की कटान भारत और नेपाल सीमा के सीमांकन को प्रभावित कर रहा है। जबकि वन विभाग नोमैंस लैंड के सटे पेड़ों की काटने की अनुमति नहीं प्रदान करता है। उसके बावजूद करीब आधा दर्जन पेड़ कुछ लोगों द्वारा काटकर गिरा दिया गया है । कटे पेड़ शासन और प्रशासन पर सवालिया निशान उठा रहे है? आखिर इतनी संख्या में लकड़ी की कटाई पुलिस और एसएसबी की नाक के नीचे 1 दिन में संभव कैसे हो पाया है? पुलिस, एसडीएम और डीएफओ के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उस दिशा में जानने का प्रयास नहीं कर रहे आखिर क्यों? हरे पेड़ों की कटान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





