नौतनवा: लिए सात फेरे, विवाह बंधन में बंध गए 107जोड़े, विधायक ने दी शुभकामनाएं
नौतनवा: लिए सात फेरे, विवाह बंधन में बंध गए 107जोड़े, विधायक ने दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज नौतनवा और लक्ष्मीपुर विकासखंड से 107 जोड़े पति पत्नी के रिश्ते की डोर में बंध गए।
बता दे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है। शादी पर कुल 51 हजार रुपये खर्च होते हैं। जिसमें से 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते भेजे जाते हैं और 10 हजार रुपये का शादी का सामान दिया जाता है। इसके अलावा छह हजार रुपये प्रति जोड़ा भोजन, बिजली, पानी और टेंट पर खर्च किए जाते हैं।
आज बुधवार को नौतनवा विकासखंड के विशंभर नाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में वैवाहिक समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू-मुस्लिम, बौद्ध धर्म से जुड़े 107 जोड़ों की शादी कराई गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विकास खंड अधिकारी नौतनवा अमरनाथ पांडे ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक नौतनवा ने कहा कि सरकार की योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित है। भाजपा की सरकार ने बेटियों की शादी के लिए जो माता पिता के लिए एक बहुत बड़ा जिम्मेदारी होता है उस जिम्मेदारी का निर्वहन सरकार स्वय कर रही है। शादी में ₹51000 का सहयोग देकर।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नौतनवा ब्लाक प्रमुख ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवविवाहिता को शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान, उमेश जायसवाल, सोनू वर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, आशुतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





