हिंसक हुआ तेंदुआ, छह लोगों को किया घायल, दहशत लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण कर रहे पहरा
हिंसक हुआ तेंदुआ, छह लोगों को किया घायल, दहशत लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण कर रहे पहरा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के टोला मरचहवा में बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे गांव में पूरब डूड़ी नाला के पास तेंदुआ ने एक महिला समेत छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची। गांव के लोग दहशत में हैं। लोग नाले से तेंदुए को हटाने में लगे हैं।
खबरों के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोला मरचहवा के रहने वाले मुन्नर (40) बुधवार को दोपहर एक बजे खेत में दवा छिड़काव रहे थे। इस बीच अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ में खेत में आ गया। तेंदुए ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। पास में खेत में काम कर रही मुन्नर की पत्नी बरसात देवी बचाव के लिए चिल्लाने लगीं। वह बाल्टी लेकर तेंदुए को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। आसपास के खेतों में खाद डाल रहे किसान बरखू (43), बकरी चरा रही फूरतल्ली (50), रंजीत सहानी (19), खुशलैन (41) निवासी रामनगर टोला मरचहवा घायल हो गए। गांव वालो ने
इन सभी लोगों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। हमला करने के बाद तेंदुआ डूड़ी नाले के पास छिप गया। इसके बाद गांव के लोग हल्ला करने लगे। अधिक संख्या में लोग एकत्र होकर तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच अचानक तेंदुए ने साधू सहानी को घायल कर दिया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। लोग इधर उधर भागते रहे, तेंदुए नाले में फिर छिप गया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी लगभग दो घंटे तक वन कर्मियों की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर और आग जलाकर निगरानी में लगे हुए हैं।
उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीम मौके पर पहुंची है। लोगों से अपील है कि अकेले खेत की तरफ न जाएं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





