सेंट जेवियर स्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर 125 बच्चों की हुई जांच
सेंट जेवियर स्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर 125 बच्चों की हुई जांच
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
सेंट जेवियर स्कूल के प्रांगण में आज मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा के चिकित्सक टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ महिला, पुरुष चिकित्सको के टीम का नेतृत्व डॉक्टर सुमित मिश्रा ने किया।
इस शिविर में विद्यालय के करीब 125 बालक और करीब 40 बालिकाओं की की जांच की गई।
विशेषज्ञ डॉक्टर सुमित मिश्रा ने बालकों से उनके खानपान रहन-सहन सहित कई तरह की जानकारी ली और वह पढ़कर क्या बनना चाहते इस संबंध में भी पूछा और उन्हें उचित सलाह और दवा दिए।
महिला चिकित्सको ने करीब 40 बालिकाओं को एक साथ बैठा कर उनका कुशल क्षेम पूछा साथ ही सामाजिकता की बात की और महिलाओं की बीमारी से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर भी बात की।
शिविर में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं बताकर स्वास्थ्य जांच भी करवाई।
इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक अर्श जायसवाल ने मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे और चिकित्सक टीम को धन्यवाद करते हुए कहा कि आज की जीवनशैली से उपजी चुनौतियों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक को स्वास्थ्य जांच समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया है कि बच्चो के बीच अधिक से अधिक समय दे और उनके निजी समस्याओं को भी सुने। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में 400 बच्चे हैं इनकी जांच में कम से कम 3 दिन लगेंगे चिकित्सकों का तीन दिवसीय कैंप लगाया गया है।
मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे ने कहां कि बच्चों का समय-समय पर चेकअप होना चाहिए। इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास होता है। और समय रहते तमाम तमाम बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





